Market Update

Market Watch

Tuesday 16 February 2016

Bullion Share Market News By CapitalHeight



दो दिन में 1,000 रुपए सस्ता हुआ सोना, आगे और गिर सकती हैं कीमतें
शेयर मार्केट में एक बार फिर से उछाल आने के कारण सोने की मांग में कमी आई है। इस कारण सोना पिछले दो दिन में 1000 रुपए तक सस्ता हो गया है। जबकि उसके पहले सोने में जनवरी से लगातार तेजी बनी हुई थी। एक्सपर्ट के अनुसार सोने में अभी गिरावट का दौर आगे भी जारी रहने की संभावना. है। सोने की कीमत में बीते शुक्रवार के बाद से लगातार गिरावट बनी हुई है। सोमवार को सोना 600 रुपए गिरकर 28,950 रुपए पर बंद हुआ है।

गिरावट के साथ खुले सोना-चांदी
 लगातार दूसरे दिन आज सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट का रुख देखने को मिल रहा है। एमसीएक्स पर सोना अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट 235 रुपए की गिरावट के साथ 28,455 रुपए/10 ग्राम और चांदी मार्च कॉन्ट्रैट 284 रुपए गिरकर 36,807 रुपए/किलो के स्तर पर बनी हुई है। वहीं अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है नयामैक्स पर सोना 45 डॉलर की गिरावट के साथ 1,194 डॉलर/औंस और चांदी 58 सेंट की गिरावट के साथ 15.20 डॉलर/औंस पर कारोबार कर रही है। दुनियाभर में इक्विटी मार्केट में तेजी से सोने की निवेश मांग में कमी देखने को मिल रही है। जिससे सोने में बिकवाली हो रही है।

No comments:

Post a Comment