Market Update

Market Watch
Showing posts with label Tips. Show all posts
Showing posts with label Tips. Show all posts

Monday, 25 July 2016

Commodity Market This Week

कमोडिटी बाजार में आज सबसे ज्यादा एक्शन सोने और चांदी में दिख रहा है। घरेलू बाजार में सोने का दाम करीब 0.5 फीसदी और चांदी में करीब 1 फीसदी की गिरावट आई है। दरअसल ग्लोबल मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट बढ़ गई है। फिलहाल एमसीएक्स पर सोने का भाव 30750 रुपये के आसपास नजर आ रहा है। वहीं चांदी 46000 रुपये पर आ गई है। एमसीएक्स पर कच्चा तेल पर 0.5 फीसदी से ज्यादा बढ़कर 2980 रुपये पर कारोबार कर रहा है। साथ ही नैचुरल गैस भी 0.5 फीसदी की तेजी के साथ 188.2 रुपये पर कारोबार कर रहा है। 
For details visit us @
Give a Missed Call at 989-33-582-33 
बेस मेटल्स में बढ़त के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। एमसीएक्स पर कॉपर 0.3 फीसदी बढ़कर 334.5 रुपये पर कारोबार कर रहा है। निकेल 1 फीसदी की मजबूती के साथ 703 रुपये पर कारोबार कर रहा है। एल्युमिनियम में 0.5 फीसदी की तेजी आई है, जबकि लेड 1.3 फीसदी उछलकर 124.5 रुपये के पार निकल गया है। जिंक 0.5 फीसदी की तेजी के साथ 151.8 रुपये पर पहुंच गया है। 

एग्री कमोडिटी में बुआई बढ़ने से सोयाबीन में गिरावट बढ़ गई है। वहीं एमसीएक्स पर कॉटन का दाम भी 1 फीसदी टूट गया है। इसके साथ कपास खली में भी गिरावट आई है और ग्वार भी दबाव में है। मसालों में जीरे का दाम करीब 0.5 फीसदी गिर गया है।