अमेरिका में ब्याज
दरें बढ़ने की
आशंका से सोना
लुढ़का
अप्रैल में
अमेरिकी फेडरल
रिजर्व के
ब्याज दरें
बढ़ाने की
आशंका से
सोने और
चांदी में
गिरावट देखने
को मिल
रही है।
कॉमैक्स पर
सोना 1245 डॉलर
प्रति औंस
के नीचे
आ गया
है। साथ
ही अमेरिकी
एनर्जी डिपार्टमेंट
की क्रूड
पर जारी
होने वाली
रिपोर्ट से
पहले कीमतों
पर दबाव
देखने को
मिल रहा
है। हालांकि
घरेलू मार्केट
एमसीएक्स पर
सोने और
चांदी की
कीमतों में
मामूली तेजी
देखने को
मिल रही
है।
क्रूड कीमतों
पर दबाव
अमेरिकी पेट्रोलियम इंस्टीट्यूट की
इनवेंटरी पर जारी
होने वाली रिपोर्ट
से पहले क्रूड
की कीमतों पर
दबाव देखने को
मिल रहा है।
हालांकि सोमवार को डब्ल्यूटीआई
और ब्रेंट दोनों
का का
भाव 41.50 डॉलर के
ऊपर चला गया
था। फिलहाल नायमैक्स
और ब्रेंट क्रूड
मामूली गिरावट के साथ
41 डॉलर प्रति बैरल के
ऊपर ही ट्रेड
कर रहे है।
एमसीएक्स पर
क्रूड का अप्रैल
वायदा 0.22 फीसदी की गिरावट
के बाद 2765 रुपए
प्रति बैरल पर
कारोबार करता देखा
जा रहा है।
वहीं नैचुरलगैस मार्च
वायदा 1.46 फीसदी की बड़ी गिरावट के बाद
121.40 रुपए पर आ
गई है।
चीनी के
दाम 2 फीसदी
उछले
इंटरनेशनल मार्केट
में चीनी
का दाम
करीब 2 फीसदी
उछल गया
है। आईसीई
पर रॉ
शुगर का
दाम पिछले
डेढ़ साल
के ऊपरी
स्तर पर
है। पिछले
एक महीने
के दौरान
चीनी की
कीमतों में
करीब 30 फीसदी
की तेजी
आ चुकी
है। इस
बीच डॉलर
के मुकाबले
रुपए में
हल्की कमजोरी
दिख रही
है।
ज्वैलर्स
को बड़ी
राहत- नहीं
होगी गिरफ्तारी,
मांगों पर
विचार के
लिए बनी
कमेटी
ज्वैलर्स को बजट में लगाई गई एक्साइज ड्यूटी के मामले में फिलहाल राहत मिल गई है। सरकार ने पूर्व चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर अशोक लाहिरी की अध्यक्षता में उनकी मांगों पर
विचार के लिए एक कमेटी का गठन किया है। कमेटी की सिफारिशें आने तक किसी भी ज्वैलर की न तो गिरफ्तारी होगी और न ही उनके खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की
जाएगी। उनके सामान की वैल्यूएशन, शुद्धता
और वजन के मामले में भी फिलहाल सवाल नहीं उठाए जाएंगे। ज्वैलर्स बजट में नॉन-सिल्वर आइटम्स पर 1 फीसदी
एक्साइज ड्यूटी लगाने का विरोध
करते आ रहे हैं।